शहाबगंज (चंदौली)
स्थानीय विकास खंड कार्यालय के समीप अतायस्तगंज (थाना रोड) में सोमवार को तिरुपति डिजिटल एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी एवं ईसीजी सेंटर का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी शर्मा ने फीता काटकर किया।इस दौरान क्षेत्र के चिकित्सक,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।इसके बाद चिकित्सकों ने सेंटर का निरीक्षण किया और उपलब्ध कराई गई आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं की जानकारी ली।चिकित्सकों ने संचालकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता से मरीजों को समय पर और सटीक जांच का लाभ मिलेगा तथा उन्हें छोटे-छोटे परीक्षणों के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी.पी. सिंह ने कहा कि आज के समय में बीमारी के सही उपचार के लिए समय पर और सटीक जांच बेहद आवश्यक है।शहाबगंज जैसे क्षेत्र में डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड,पैथोलॉजी और ईसीजी जैसी सुविधाओं का एक ही स्थान पर उपलब्ध होना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत है।इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं गांव के नजदीक मिल सकेंगी।सेंटर के संचालक रविशंकर मिश्रा ने बताया कि यहां आधुनिक मशीनों एवं प्रशिक्षित तकनीशियनों की सहायता से गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विश्वसनीय,सुलभ और किफायती स्वास्थ्य जांच सुविधाएं प्रदान करना है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से शशिकांत मिश्रा,रविशंकर मिश्रा, अरमान,जया,आरती, अर्जुन आदि उपस्थित थे।
