बारिश के चलते 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद


मौसम विभाग के पूर्वानुमान और लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन का निर्णय

चंदौली, 25 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही वर्षा तथा मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 26 सितंबर को स्थगित रहेगी।

हालांकि सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और डीबीटी, अपार आईडी, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि खराब मौसम के बीच छात्र-छात्राओं की सुरक्षा बनी रहे।

Previous Post Next Post