जोगेंद्र नाथ मंडल का ऐतिहासिक इस्तीफा: पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री का टूटा विश्वास, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज को समानता के अधिकार के लिए जिन्ना का किया था समर्थन

 


तिन वर्ष पहले जिस नए राष्ट्र की नींव रखने वालों में शामिल थे, उसी सरकार को 8 अक्टूबर 1950 को सौंपा ऐसा इस्तीफा, जिसे आज भी विभाजन के इतिहास का महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है

-श्रेया न्यूज़ नेटवर्क की विशेष पड़ताल 

भारत के विभाजन का इतिहास केवल सीमाओं के बंटवारे का इतिहास नहीं है, बल्कि राजनीतिक निर्णयों, उम्मीदों और उनके परिणामों का भी इतिहास है। इन्हीं घटनाओं के केंद्र में एक ऐसा नाम आता है, जो आज सामान्य चर्चा में कम दिखाई देता है, लेकिन 1947 से 1950 के बीच पाकिस्तान की राजनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे-जोगेंद्र नाथ मंडल।

बंगाल के नमशूद्र (अनुसूचित जाति) समुदाय से आने वाले मंडल एक प्रखर वकील और प्रभावशाली दलित नेता थे। उनका मानना था कि दलित समाज को सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने मुस्लिम लीग के साथ राजनीतिक सहयोग का रास्ता चुना। उनका विश्वास था कि नए राष्ट्र में अनुसूचित जातियों और अन्य अल्पसंख्यकों को बराबरी का स्थान मिलेगा।

जिन्ना का भरोसा और मंत्री पद तक का सफर

मोहम्मद अली जिन्ना ने जोगेंद्र नाथ मंडल को पाकिस्तान के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोगी माना। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान बनने के बाद उन्हें देश का पहला कानून एवं श्रम मंत्री बनाया गया। यह केवल एक मंत्री पद नहीं था, बल्कि दुनिया के सामने यह संदेश भी था कि नया देश सभी समुदायों को साथ लेकर चलना चाहता है।संविधान, न्याय व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे के निर्माण में मंडल की भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई। लेकिन यह दौर अधिक लंबा नहीं चला।

जब उम्मीदों की जगह निराशा ने ले ली

विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ओर सांप्रदायिक हिंसा भड़की। पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) में भी हिंसा और पलायन की घटनाएं सामने आने लगीं। मंडल ने अपने मंत्री पद पर रहते हुए बार-बार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकारों का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि यदि नए राष्ट्र को लोकतांत्रिक मूल्यों पर आगे बढ़ना है तो हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। लेकिन पाकिस्तान में उनके मंत्री रहने के बावजूद सार्वजनिक मंचों पर उनकी बेकदरी एवं उपेक्षा होती रही।

समय बीतने के साथ उन्हें महसूस हुआ कि बंटवारे के समय वे मोहम्मद अली जिन्ना का पक्ष लेकर पाकिस्तान के पक्ष में अपने समाज को खड़ा करना  उन्होंने अपने जीवन का सबसे गलत निर्णय माना। अंततः उनका दलित एवं मुस्लिम प्रेम की परिकल्पना से मोह भंग हो गया


8 अक्टूबर 1950: वह इस्तीफा जिसने इतिहास में जगह बना ली

आखिरकार 8 अक्टूबर 1950 को जोगेंद्र नाथ मंडल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली खान को अपना विस्तृत इस्तीफा भेजा। कई पृष्ठों में लिखे इस पत्र में उन्होंने  दलित, अल्पसंख्यकों की स्थिति, सांप्रदायिक हिंसा पर प्रशासनिक पक्षपात को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने लिखा कि जिन आदर्शों और विश्वास के साथ उन्होंने मुहम्मद अली जिन्ना के साथ पाकिस्तान का समर्थन किया था, वास्तविक परिस्थितियां उससे विपरीत थीं। उन्होंने अनेक स्थानों पर हुई हिंसा, पलायन और अल्पसंख्यकों में व्याप्त भय का उल्लेख किया। यही कारण था कि यह इस्तीफा केवल एक मंत्री का त्यागपत्र नहीं, बल्कि उस दौर की परिस्थितियों पर दर्ज एक ऐतिहासिक टिप्पणी बन गया।


इस्तीफे की प्रमुख बातें

- पूर्वी बंगाल में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।

- कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

- प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

- पलायन और असुरक्षा के वातावरण का उल्लेख किया।

- अपने राजनीतिक निर्णय पर गहरा निराशा व्यक्त की।

- सरकार की नीतियों से असहमति जताते हुए मंत्री पद छोड़ दिया।

भारत वापसी और गुमनामी का जीवन

इस्तीफे के बाद जोगेंद्र नाथ मंडल भारत में ही आना पड़ा और पश्चिम बंगाल में रहने लगे। आत्मग्लानि के करण सक्रिय राजनीति से उन्होंने लगभग दूरी बना ली। जिन नेता को कभी पाकिस्तान के संस्थापक नेतृत्व का हिस्सा माना गया था, वे धीरे-धीरे सार्वजनिक जीवन से ओझल हो गए। 5 अक्टूबर 1968 को उनका निधन हो गया।

Previous Post Next Post