चार दशक की निष्कलंक सेवा के बाद उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही को भावभीनी विदाई

 

शहाबगंज (चंदौली)।ल शहाबगंज (चंदौली)।लगभग 40 वर्ष की उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवा पूर्ण करने पर उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही को शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, साफा,अंगवस्त्र एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) शतीष शुक्ल ने कहा कि रामचन्द्र साही ने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा बढ़ाई।वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और सरल व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके अनुभव, कार्यशैली और सौम्य स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। गभग 40 वर्ष की उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण पुलिस सेवा पूर्ण करने पर उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही को शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, साफा,अंगवस्त्र एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) शतीष शुक्ल ने कहा कि रामचन्द्र साही ने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा बढ़ाई।वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और सरल व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके अनुभव, कार्यशैली और सौम्य स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

समारोह में उपनिरीक्षक प्रेम सिंह,संतोष सिंह, कमलाकांत यादव,हेड मुहर्रिर चन्द्रशेखर, प्रभाकर,बालकृष्ण मौर्य,नितू भारती,प्रधान गुलफाम अहमद मिक्कू,मुनिराज यादव, सत्येन्द्र सिंह,लालब्रत पासवान,अजय जायसवाल,राम सूचित दूबे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अंत में सभी ने उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post