क्या चकिया विधानसभा से नाता सिर्फ वोट तक,जनता के बीच नहीं, विकास बोर्ड भी नहीं.आखिर कहां है, सांसद कूंवर छोटेलाल खरवा


चकिया, चंदौली (श्रेया न्यूज़ नेटवर्क)

सोनभद्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चकिया विधानसभा में सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों के बीच लगातार असंतोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि चुनाव के बाद सांसद की मौजूदगी और जनसंपर्क लगभग न के बराबर दिखाई देता है, जिससे लोगों में उपेक्षा की भावना बढ़ रही है।


ग्रामीणों का आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी सांसद निधि से कराए गए कार्यों का स्पष्ट सूचना बोर्ड नजर नहीं आता। इससे यह जान पाना मुश्किल है कि सांसद निधि से किन-किन स्थानों पर विकास कार्य हुए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि चकिया विधानसभा मुख्यालय पर सांसद का कोई स्थायी कैंप कार्यालय नहीं है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें सीधे उनके प्रतिनिधियों या सांसद तक पहुंचा सकें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसद का कार्यालय न होने से उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या फिर जनप्रतिनिधि तक पहुंचने का कोई प्रभावी माध्यम नहीं मिलता। उनका मानना है कि लोकतंत्र में जनता और जनप्रतिनिधि के बीच नियमित संवाद होना आवश्यक है, लेकिन चकिया विधानसभा में इसकी कमी स्पष्ट महसूस की जा रही है।


क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि सांसद चकिया मुख्यालय पर स्थायी कैंप कार्यालय स्थापित करें, जनसुनवाई का दिन और समय निर्धारित करें और सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करें, ताकि जनता को यह भरोसा हो सके कि उनका जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में उनके बीच सक्रिय है।

Previous Post Next Post