हिंदू' शब्द पर टोकाटाकी, आयोजन की राजनीतिक छवि पर पड़ रहा भारी असर

 



चकिया,चंदौली-मुजफ्फरपुर स्थित संबोधि संस्थान बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक को अपने संबोधन में 'हिंदू' शब्द का उल्लेख करते समय बीच में टोकने की घटना अब क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना ने केवल कार्यक्रम की गरिमा पर ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक मंचों पर अभिव्यक्ति की समानता और सहिष्णुता को लेकर भी बहस छेड़ दी है।


लोगों का कहना है कि यदि किसी वक्ता के विचारों से असहमति थी तो लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप पहले उन्हें अपनी बात पूरी रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था। बीच में हस्तक्षेप से अनावश्यक विवाद पैदा हुआ और कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पीछे छूट गया। बाद में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हस्तक्षेप के बाद विधायक ने अपना संबोधन पूरा किया, लेकिन तब तक यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन चुका था।


क्षेत्र में कई लोगों ने कहां कि जब मंच से सामाजिक समरसता, समानता और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया जा रहा था, तब एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने में असहज स्थिति का सामना क्यों करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र पासवान ने कहा कि लोकतंत्र की असली पहचान विरोधी विचारों को भी धैर्यपूर्वक सुनने में है। उनका कहना था कि किसी शब्द या विचार पर असहमति हो सकती है, लेकिन संवाद का स्थान व्यवधान नहीं ले सकता। देवेंद्र कुशवाहा, व्योम कुमार ने भी अपने विचार रखें। तथा कई अन्य लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं से सामाजिक सौहार्द का संदेश कमजोर पड़ता है और अनावश्यक विवाद जन्म लेते हैं।

Previous Post Next Post