चकिया चंदौली/ मंगलवार को कृभको मोहम्मदाबाद में किसान सभा कराया गया जिसमें कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड मुहम्मदाबाद के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया आयोजन में डॉ कपिल देव सिंह ने किसानों को कम उर्वरक का प्रयोग कर अधिक उपज लेने के नवीन अनुसंधान की जानकारी दी उन्होंने बताया कि कैसे किसान अपनी खेती से उचित रसायनिक प्रयोग कर अपनी उपज को बढ़ा सकता है कहा की कृभको द्वारा खेती के लिए कई तरह के जैविक के बारे में बताया गया जिससे मिट्टी की उर्वरता क्षमता बनी रहे उनके साथ कॉरपोरेट इंचार्ज रमेश चंद्र शुक्ला ने उन्नत खेती के बारीकियों से खेतीहरो को अवगत कराया गोष्ठी वरिष्ठ अधिकारी आदर्श कुमार के तत्वाधान में कराया गया उसमें 50 किसानों को उर्वरक तरल पदार्थ व जिंक वितरण किया गया अरविंद ,विवेक नंद ,बृजेश, मनोज, कमलेश ,प्रमोद अन्य किसान मौजूद रहे