राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को भेजा नोटिस

 

  *Human Right C W A के चेयरमैन ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली में  भेजी थी शिकायत*

भोजपुर (बिहार)।पुलिस कस्टडी में महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजपुर जिलाधिकारी भोजपुर और राज्य मानव अधिकार आयोग बिहार को नोटिस भेजकर रिपोर्ट तलब किया है। पूरा मामला पिरो थाना क्षेत्र का है जहाँ  पुलिस कस्टडी में मोथी गांव निवसिनी शोभा देवी पत्नी मुन्ना प्रसाद ने पुलिस की प्रताड़ना से प्रताड़ित हो कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए योगेन्द्र कुमार सिंह (योगी) चेयरमैन Human Right C W A ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली में शिकायत भेजी थी।आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजकर छह सप्ताह में रिपोर्ट तलब किया है। साथ ही राज्य मानवाधिकार आयोग बिहार से अनुरोध किया है कि क्या उपरोक्त मामले में राज्य मानव अधिकार द्वारा संज्ञान लिया गया है यदि हा तो किस तरीख को उक्त कार्यवाई की एक प्रति उपरोक्त सूचना के साथ चार सप्ताह में भेजी जाय।

Previous Post Next Post