परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा
चकिया चंदोली/नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में प्रसव कराने आई महिला तथा नवजात शिशु की ऑपरेशन के बाद मृत्यु हो गई जिसके बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हॉस्पिटल के प्रबंधन पर ऑपरेशन में घोर लापरवाही करने व धन उगाही करने का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चकिया तहसील क्षेत्र के तियरी गांव निवासी महिला आशा देवी पत्नी विनोद उम्र 40 वर्ष प्रसव कराने के लिए चकिया वार्ड नंबर 4 स्थित मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल में भर्ती हुई जिसमें ऑपरेशन के बाद प्रसूति महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल के प्रबंधक द्वारा उसे वाराणसी क्षेत्र के रूद्र हॉस्पिटल में रेफर किया गया जहां पहले नवजात शिशु की मृत्यु हो गई वही भर्ती महिला की भी कुछ दिनों बाद मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने महिला के शव को आज चकिया नगर स्थित मां मुंडेश्वरी अस्पताल के सामने रखकर अस्पताल के प्रबंधक सहित चिकित्सक पर घोर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया वही शव के साथ आए मृतका के पति सहित परिजनों ने स्थानीय चिकित्सालय के प्रबंधक पर सही तरीके से ऑपरेशन ना करने के साथ-साथ 1 लाख रुपए धन उगाही का आरोप भी लगाया है वही मामले की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ चिकित्सालय पर जुट गई प्रसूता महिला व नवजात शिशु की मौत की इस हृदय विदारक घटना से कोहराम मच गया है वही रोते बिलखते परिजनों ने मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल के प्रबंधक पर धन उगाही करने के साथ-साथ ऑपरेशन मैं घोर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि बिना रजिस्ट्रेशन मान्यता के चल रहे अस्पतालों पर रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति की गई है इन सब के बावजूद इस प्रकार की दुखद घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है तथा कुकुरमुत्ता की तरह धड़ल्ले से चल रहे इन मान्यता विहीन अस्पतालों द्वारा आम जनमानस का शोषण करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।