*मिर्जापुर में बलात्कार पीड़िता को मुआवजा देने में देरी से आयोग है नाराज*
जमालपुर(मिर्जापुर)/।राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने 2019 के एक मामले में प्रमुख सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब किया है।जमालपुर विकास खण्ड के एक आंगनवाड़ी केंद्र में तीन बर्षीय बालिका के साथ दुराचार के मामले की गंभीरता को देखते हुए ह्यूमन राइट सीडब्ल्यूए के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में शिकायत की थी।आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब किया था।जबाब में जिलाधिकारी ने अपने पत्र दिनांक 07/12/2021 के माध्यम से आयोग को बताया कि पीड़ित को भुगतान की जाने वाली तीन लाख रुपये की राशि पहले ही पोर्टल पर अपलोड कर दी गयी थी लेकिन रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के प्रभारी अधिकारी द्वारा अभी तक वितरित नहीं किया गया है।शासन के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये पर शख्त कदम उठाते हुए आयोग ने अपने कार्यवाही में कहा है कि पीड़ित को राज्य सरकार की योजना रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से अभी तक शासन द्वारा भुगतान नहीं किया गया।आयोग अधिकारियों के इस तरह के आचरण को गंभीरता लिया है।मानवाधिकार सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र सिंह योगी ने बताया कि यह एक अकेला मामला नहीं है और इस प्रकार की अत्यधिक देरी सरकार के उद्देश्य को विफल कर देता है।उन्होंने कहा है कि नाबालिक ब्लात्कार पीड़िता को मुवावजा देने में अत्यधिक देरी लोक सेवकों द्वारा पीड़िता के मानव अधिकारों का उलंघन है जो क्षम्य नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि इन परिस्थितियो में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 18 के तहत प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब किया है। आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि पीड़ित को भुगतान किए गए तीन लाख रुपाए के भुगतान के प्रमाण पत्र के साथ ही अपराधी लोक सेवक के खिलाफ की गई कार्यवाही का विवरण चार सप्ताह में आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।