अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आज, जुटेंगे देश के नामी-गिरामी कवि

 


चकिया।नगर स्थित उप जिलाधिकारी परिसर में सोमवार,2 नवंबर को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया के तत्वावधान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से नामी-गिरामी हास्य एवं व्यंग्य कवि और कवयित्रियां शिरकत करेंगी।कवि सम्मेलन में दमदार बनारसी (वाराणसी),विकास बौरवल (बाराबंकी), चन्दन राय (मुंबई), अंकिता शुक्ला (लखनऊ),गौरव चौहान (इटावा),मोहन मुंताजिर (रुद्रपुर),डॉ. मनोज मधुर (चंदौली),राधिका मित्तल (गाजियाबाद), डॉ. सुरेश अकेला (चंदौली) तथा अमित शुक्ला (लखनऊ) अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कवि सम्मेलन में हास्य,व्यंग्य और साहित्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच श्रोता देर रात तक कविता और ठहाकों का आनंद ले सकेंगे।

उक्त जानकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी है।

Previous Post Next Post