अनुभवी कलमकारों और युवा पत्रकारों के जुड़ने से ग्रापए को मिली नई मजबूती


 चकिया (चंदौली) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) चंदौली की चकिया तहसील इकाई की त्रैमासिक बैठक नगर स्थित एक लान में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार एकता को मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार और ग्रामीण व तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों के हितों की रक्षा पर चर्चा हुई। इस दौरान अनुभवी कलमकारों के साथ युवा पत्रकारों ने भी संगठन से जुड़कर एकजुटता का संदेश दिया। विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े लगभग दो दर्जन पत्रकारों के शामिल होने से एसोसिएशन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली।


मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के 62 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जबकि 10 जनपदों में संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। संगठन का उद्देश्य ग्रामीण और तहसील स्तर पर पत्रकारिता करने वाले साथियों को साझा मंच देकर उनके सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा करना है।

जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन से जुड़ने वाले सभी पत्रकार परिवार के अभिन्न अंग हैं। उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और मान-सम्मान की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव और नए साथियों की ऊर्जा से संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।


बैठक में उपजा सहित अन्य संगठनों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर त्रिपाठी, गोविंद केशरी, विजय विश्वकर्मा, मनोज सिंह यादव, राकेश केशरी,, अवधेश कुमार द्विवेदी, श्रीप्रकाश दुबे, त्रिनाथ पांडेय और मुहम्मद तस्लीम समेत दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और साथियों के हितों के लिए आपसी सहयोग तथा संगठनात्मक एकता जरूरी है।

बैठक में तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। संचालन तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर रतीश कुमार, मिथलेश कुमार, मुसाफिर विश्वकर्मा, मंगला सिंह, राम आशीष विश्वकर्मा, राकेश सिंह, राहुल त्रिपाठी और राम आशीष भारती सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post