शराब की दुकान बंद होने के बाद महंगे दाम पर बेचता था शराब,28 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार*


शहाबगंज।स्थानीय पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को एक युवक को 28 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार,आरोपी शराब की दुकान से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर इकट्ठा करता था और दुकान बंद होने के बाद उसे अधिक कीमत पर बेचकर अपना खर्च चलाता था।पुलिस के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 23 सितंबर की रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान ग्रामीण से मिली सूचना के आधार पर रात करीब 10:30 बजे ग्राम पड़रिया से एक युवक को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4200 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल गुप्ता (24) निवासी ग्राम पड़रिया,थाना शहाबगंज के रूप में हुई।पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह शराब की दुकान से थोड़ी-थोड़ी शराब खरीदकर एकत्र करता था और दुकान बंद होने के समय उसे अधिक दाम पर बेचता था।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना शहाबगंज में मु.अ.सं. 117/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर,कांस्टेबल सुमित पाण्डेय और कांस्टेबल अनुज पाण्डेय शामिल थे।

Previous Post Next Post