अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण, केक काटकर सहभोज का आयोजन


 



शहाबगंज (चंदौली)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के करनौल निवासी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव शमीम अहमद के आवास पर शुक्रवार को पौधारोपण वा केक काटकर सहभोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई,जिसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया।सहभोज के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मिशन-2027 के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति,संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विचार-विमर्श किया गया इस अवसर पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव ममूद आलम ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई,बेरोजगारी,किसानों और युवाओं की समस्याओं से परेशान है।उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।वरिष्ठ सपा नेता अनिल मिश्रा ने कार्यकर्ता से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।वहीं लोहिया वाहिनी के जिला सचिव शमीम अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी सोच और विकास की नीतियों को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मिशन-2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान,सजाउद्दीन प्रधान,विनोद यादव,रफीकउल्लाह अंसारी,जमालुद्दीन, गुलाम,राधेश्याम,रामजी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Previous Post Next Post