चंद्रप्रभा वन्य जीव क्षेत्र में छोड़ा गया दुधवा टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू किया गया गुलदार मादा


 चकिया ( Shreya news network) वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

उठाते हुए मंगलवार, 23 जून 2026 को दुधवा टाइगर रिजर्व के लखीमपुर खीरी प्रभाग की उत्तर निघासन रेंज के लट्ठौआ बीट स्थित ग्राम मुर्तिहा से सुरक्षित रेस्क्यू की गई एक मादा गुलदार (तेंदुआ) को सकुशल चंदौली के चंद्रप्रभा रेंज में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार को चंद्रप्रभा रेंज के राजदरी अनुभाग अंतर्गत बलियारी बीट के देव पहाड़ी क्षेत्र में पूरी सुरक्षा और आवश्यक निगरानी के बीच सफलतापूर्वक अवमुक्त किया। यह स्थान वन्यजीवों के लिए उपयुक्त प्राकृतिक आवास माना जाता है।

वन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू से लेकर परिवहन और पुनः वन में छोड़ने तक की पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की देखरेख में संपन्न हुई। इस पहल का उद्देश्य वन्यजीवों का संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है।


वन विभाग ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि यदि कहीं गुलदार दिखाई दे तो घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ आमजन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Previous Post Next Post