लठिया कला में अन्नपूर्णा भवन के पास बना सरकारी शौचालय जर्जर, पैसा पास होते ही जिम्मेदार हुए गायब!

 


चकिया (चंदौली)। विकास खंड चकिया के ग्राम पंचायत लठिया कला में अन्नपूर्णा  भवन के पास सरकारी धन से निर्मित सार्वजनिक शौचालय आज बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के लिए सरकारी पैसा पास होते ही जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया, जिसका नतीजा आज जर्जर और टूटे-फूटे शौचालय के रूप में सामने है।


शौचालय की दीवारें टूट चुकी हैं, शौचालय का गेट टूटे स्थिति में पड़ा हुआ है प्लास्टर उखड़ रहा है और भवन खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। रखरखाव के अभाव में यह सार्वजनिक सुविधा ग्रामीणों के किसी काम की नहीं रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता और देखरेख पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

लठिया कला में अन्नपूर्णा भवन के पास बना सरकारी शौचालय जर्जर, पैसा पास होते ही जिम्मेदार हुए गायब!

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पैसा निकलने के बाद जिम्मेदार अधिकारी और संबंधित लोग मौके पर झांकने तक नहीं आए। परिणामस्वरूप लाखों रुपये की लागत से बना शौचालय आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा शौचालय के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है।

Previous Post Next Post