मां की पिटाई से नाराज बालक चढ़ा हाईटेंशन के खम्भे पर



शहाबगंज(चंदौली)।क्षेत्र के अमाव गांव में आज एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला जहां एक बालक अपनी मां की पिटाई से नाराज होकर हाईटेंशन के खंबे पर चढ़ गया।यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।गांव के कांता चौहान का पुत्र छांगुर12साल घर से पैसा लेकर जुआ खेलने चला गया।जिससे उसकी मां गुस्सा होकर पिटाई कर दी मां की पिटाई से नाराज होकर गांव के सिवान से होकर गुजरी हाइटेंशन के खम्भे पर चढ़ गया।बालक के चढ़ने की सूचना जैसे ही गांव में पहुँची सैकड़ो की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।काफी देर के मनुहार के बाद बालक नीचे उतरा।तक जाकर परिजनों और ग्रामीणों के सांस में सांस आयी।

Previous Post Next Post