शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एसएसबी जवानों का फ्लैग मार्च
शहाबगंज(चन्दौली)।एसएसबी जवान व स्थानीय पुलिस ने विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कस्बा व आस-पास के गांवों में फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने लोगों को भयमुक्त होकर मतदान की अपील की।क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह व थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय
,शहाबगंज कस्बा, सेमरा,बिलासपुर,अमांव, भूसीकृतपुरवां,भोडसर,सवैयां महलवार,परासी कलां,मसोई,तियरा व विशुनपुरा में निकाली गई।फ्लैग मार्च के दौरान सीमा सुरक्षा बल के चितकबरा जवान कतारबद्ध होकर चल रहे थे।इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है अगर कोई कानून व्यवस्था में खलल डालता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित कर पहले ही उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई चल रही है।फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एसआई केशव प्रसाद सिंह,रमाशंकर,सिंहासन यादव,मिथिलेश कुमार आदि शामिल थे।