कलम और स्मृति चिन्ह देकर आस्था सिंह को किया सम्मानित


चन्दौली।  उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद 2021 में मुख्यालय स्थित चन्दौली पॉलीटेक्निक चन्दौली की सिविल ब्रांच की छात्रा आस्था सिंह को अपने ब्रांच में टॉप करने पर सम्मानित किया गया।

विश्व हिंदू महासंघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश मधुकर जी ,विश्व हिंदू परिषद वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश चौबे जी एवं श्री सच्चिदानंद मिश्रा जी ने आस्था सिंह के आवस पर आकर उन्हें मिठाई खिलाकर स्मृति चिन्ह और कलम देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर ने कहा, अव्वल रहने के साथ-साथ अपनी जिंदगी का और आगे का लक्ष्य तय करने का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को भी बधाई दी कि बच्चों के भविष्य में इसी तरह से सहयोग कर उनका लक्ष्य तय कराएं। 

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश चौबे ने कहा सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहें, जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश मधुकर मिथिलेश चौधरी सच्चिदानंद मिश्रा वीर बहादुर मौर्य उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post