भारत मुश्किल स्थिति में विपक्षी टीम के 275 रन का पीछा करते हुए क्रुणाल पांड्या जब
आउट हुए तब टीम का स्कोर 193/7 था। श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 3 विकेट चाहिए थे और भारत के पुछल्ले बल्लेबाज खेल रहे थे। लेकिन शायद ही किसी को अंदाजा था कि अपना पांचवां वनडे मैच खेल रहे दीपक चाहर का इरादाा कुछ और ही था। दीपक चाहर ने भुवनेश्वर कुमार के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया।
चाहर ने 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर का पहला पचासा रहा और ऐसे समय पर ये पारी आई जब शायद टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। दूसरे छोर पर भुवनेश्वर कुमार दीवार की तरह मजबूती से टिके रहे और चाहर को पारी को आगे बढ़ाने दिया। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और दीपक चाहर ने आखिर में टीम इंडिया को 5 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी
