एजेंसी सर्वे में उभरी विधायक कैलाश खरवार की जनसुलभ छवि, सादगी और सहज पहुंच बनी पहचान

 



नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक चले सर्वे में 17 हजार लोगों ने लिया भाग, सरल व्यवहार और सीधे संवाद को बताया प्रमुख कारण


चकिया (चंदौली) चकिया विधानसभा क्षेत्र में एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कराए गए जनमत सर्वे में विधायक कैलाश खरवार की कार्यशैली को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक चले इस सर्वे में लगभग 17 हजार लोगों ने अपनी राय दी। सर्वे के सार के अनुसार, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने विधायक की जनसुलभ छवि, सहज उपलब्धता और सरल व्यवहार को उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया।


सर्वे में शामिल लोगों का कहना था कि विधायक से मिलने के लिए अनावश्यक औपचारिकताओं या सिफारिश की आवश्यकता कम महसूस होती है। अधिकांश उत्तरदाताओं ने माना कि वे आम नागरिकों से सीधे संवाद करने का प्रयास करते हैं और जनसमस्याओं को सुनने में सहज रहते हैं।


सर्वे के निष्कर्षों में यह भी सामने आया कि विधायक ने अपने आसपास ऐसे लोगों की भूमिका सीमित रखी है, जिन पर निजी हित साधने या राजनीतिक प्रभाव का लाभ लेने की चर्चा होती रही है। प्रतिभागियों का मानना था कि इससे आम लोगों और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद अपेक्षाकृत सहज हुआ है।


रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि जनता किसी भी जनप्रतिनिधि का अंतिम मूल्यांकन उसके विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास के आधार पर करती है। इसके बावजूद सर्वे में विधायक की सादगी, सहजता और सर्वजन सुलभ कार्यशैली को उनकी प्रमुख सकारात्मक पहचान के रूप में रेखांकित किया गया।


सर्वे के निष्कर्ष संबंधित एजेंसी द्वारा नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच एकत्रित जनमत पर आधारित हैं।

Previous Post Next Post