चला बुलडोजर ढ़हा अतिक्रमण


 




चंदौली/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैं। गुरुवार को जिले के ईलिया थाना क्षेत्र के डेहरी कला गांव स्थित ग्राम पंचायत निर्माण में अड़ंगा लगा कर  भूमि पर किए गएअतिक्रम को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया

   डेहरी कला के ग्राम पंचायत भवन निर्माण में अड़ंगा उत्पन्न कर बंजर  गाटा संख्या 168 रकबा 0.364 पर गांव के कुछ लोग कब्जा जमा लिया था। गांव में पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति मिली तो ग्राम पंचायत ने खुली बैठक कर प्रस्ताव पास कर दिया पर दबंग दबंग अतिक्रमणकारियों के   चलते पंचायत भवन का निर्माण अधर में लटका रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मामले की शिकायत ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने  किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए  अधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर किया। बावजूद इसके अतिक्रमण कारी नहीं माने और बंजर भूमि पर कब्जा जमाए रहे। जानकारी होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गठित राजस्व टीम, पुलिस फोर्स सहित बुलडोजर लेकर मौके पर आज दोपहर में पहुंच गए। राजस्व कर्मियों द्वारा जंजीर लगाकर भूमि की बकायदा नापी की गई। नापी के बाद बंजर भूमि और स्पष्ट रूप से दबंगों का कब जा  दिखने लगा। अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने के साथ ही अतिक्रमणकारियों में हाय तौबा मच गई पंचायत भवन निर्माण के लिए नीव की खुदाई करने के साथ ही द्रुतगति से  पंचायत भवन निर्माण प्रारंभ करवा दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से अन्य अतिक्रमणकारियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं

Previous Post Next Post