मथुरा /मामला जिले के मांट क्षेत्र का है। करीब 20 वर्ष पूर्व 40 वर्षीय युवक ने अपने से 20 वर्ष कम उम्र की दूसरे प्रांत की युवती से शादी की थी। पति-पत्नी का जीवन सुखमय व्यतीत हो रहा था। इस दौरान पत्नी ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। पुत्र आज 15 वर्ष का और पुत्री 13 वर्ष की है। शादी के 20 वर्ष बीत जाने पर पति की उम्र बढ़ती चली गई। जिस व्यक्ति से महिला ने शादी की थी वह अब बुढ़ापे की ओर कदम रख रहा था। पति को बुढ़ापा देखकर महिला की नजदीकी गांव के दूसरे युवक की तरफ बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे को दिल दिया। फिर क्या था दोनों एक-दूसरे के साथ रहने लगे। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पत्नी को वापस घर लाने की कोशिश करने लगा, लेकिन पति की यह कोशिश नाकाम रही। महिला पति के साथ जाने को राजी नहीं थी। थक हारकर पति फरियाद लेकर थाने पहुंचा और यहां पूरी बात बताई। पुलिस ने उसे मदद करने का भरोसा दिलाया है।
